फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने तीन विकेट से मैच जीता

Sun, 11 May 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व एडवाइस वारियर्स के बीच मैच शनिवार को टी-20 मैच खेला गया। मुकाबला हनुमंत क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। गोयल एकादश ने तीन विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच परीक्षित पुनिया को व बेस्ट गेंदबाज मोहम्मद आजम को चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवाइस वारियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। एडवाइस वारियर्स एकादश की ओर से संदीप मलिक ने 22, मोहम्मद आजम ने 50 रन व शाहरुख मलिक ने 21 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से परीक्षित पुनिया ने तीन विकेट लिए। साहित्य मलिक, शौर्या व आकाश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में गोयल एकादश ने 18.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से भव्य शर्मा ने 24, रनवीर अहलावत ने 27 व नमन ने 21 रन बनाए। एडवाइस वारियर्स की ओर से संदीप मलिक ने तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें