रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व पानीपत क्रिकेट अकादमी एकादश के बीच 40 ओवर के मैच का आयोजन किया गया।
मुकाबला बरसत रोड विजन अकादमी क्रिकेट ग्राउंड पानीपत में खेला गया। इसमें गोयल क्रिकेट की टीम ने सात विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच गोयल टीम के ध्रुव शर्मा को व अभिमन्यु को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस मैच में पानीपत एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पानीपत एकादश की टीम 33.2 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पानीपत टीम की ओर से प्रिंस ने 54 व मंयक ने 30 रन बनाए।
गोयल टीम की ओर से अभिमन्यु ने 3, परीक्षित व यश ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में गोयल की टीम ने 32.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 191 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ध्रुव शर्मा ने 80 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 93 रन बनाए। सुशांत सुमन ने 47 व परी शर्मा ने 31 रन बनाए। पानीपत एकादश की ओर से पुनित, मंयक व तन्मय ने एक-एक विकेट लिया।