फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने 93 रन से मैच जीता

विज्ञापन
03...मायना के रेड बॉल क्रिकेट मैदान में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व एयर लाइनर एकादश के मैच की टॉस
विज्ञापन
रोहतक। मायना के रेड बॉल क्रिकेट मैदान में सोमवार को खेले गए मैच में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने एयर लाइनर एकादश को 93 रनों से हराया। परीक्षित पूनिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए व मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश की टीम 38.1 ओवर में 230 रन पर ऑल आउट हो गई। गोयल एकादश की ओर से कार्तिक ने 47, जतिन ने 38, ओजस ने 28, यशनील ने 24 व अभिनव ने 22 रन बनाए।
एयर लाइनर एकादश की ओर से कृष्णा व रिदम ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एयर लाइनर एकादश की टीम 137 रन ही बना सकी व गोयल एकादश ने 93 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

एयर लाइनर एकादश की ओर से अक्षत ने 43 व लक्की ने 41 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से परीक्षित ने आठ ओवर में एक मेडन व 14 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा ओजस ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें