फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने 75 रन से जीता क्रिकेट मैच

Fri, 02 May 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके02-हनुमंत क्रिकेट ग्राउंड में बल्लेबाजी करता जतिन सैनी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश के बीच वीरवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला जिले के हनुमंत क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। गोयल एकादश ने 75 रन से मैच जीता। देव को मैन ऑफ द मैच व नमन को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

गोयल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश 40 ओवर में 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोयल एकादश की ओर से परी शर्मा ने 27, सौरव ने 26, देव ने 35, नमन ने 46 व अभिनव गुप्ता ने 23 रन बनाए। सुगनि देवी एकादश की ओर से मंयक व सौरव ने तीन-तीन विकेट और पीयूष सेन ने दो विकट लिए। जवाब में सुगनि देवी एकादश 33.3 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई व गोयल एकादश ने 75 से मैच जीता। सुगनि देवी एकादश की ओर से चिराग ने 25, कार्तिक ने 28 व पीयूष सेन ने 30 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से देव व संतोष ने तीन-तीन विकेट लिए और युगल ने दो विकेट लिए।

01सीटीके02-हनुमंत क्रिकेट ग्राउंड में बल्लेबाजी करता जतिन सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें