फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने वीसीए एकादश को 171 रन से हराया

Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके38-एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:क्लब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब व वीसीए रोहतक एकादश के बीच सोमवार को इंडिविजुअल वनडे मैच खेला गया। मुकाबला जिले के एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जिसमें गोयल एकादश ने 171 रन से मैच जीता। आदर्श मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया व नमन को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में वीसीए एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से नमन ने 109 गेंदों पर 18 चौकों व एक छक्के की मदद से 119 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा आदर्श मलिक ने 58 व देव ने 34 रन बनाए। वीसीए एकादश की ओर से आशीष व क्रिस ने दो-दो विकेट लिए।
इसके जवाब में वीसीए एकादश की टीम 21.4 ओवर में 126 बनाकर ऑलआउट हो गई व गोयल एकादश ने 171 रन से मैच जीता। वीसीए एकादश की ओर से मोक्षिता ने 25, पवन ने 29 व अक्ष मलिक ने 38 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से आदर्श मलिक ने तीन व परी शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें