फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने 154 रन से मैच जीता

विज्ञापन
11सीटीके02-वीटीआई क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। वीटीआई क्रिकेट ग्राउंड में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व भारती क्रिकेट अकादमी एकादश के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें गोयल क्रिकेट क्लब ने 154 रन से मैच जीता। लेविन सैनी को मैन ऑफ द मैच व शशांक को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। इस मैच में भारती क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए यल क्रिकेट एकादश ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से लेविन सैनी ने 107 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इसके अलावा शशांक ने 84 गेंद पर 9 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 114 रन बनाए। भारती क्रिकेट एकादश की ओर से प्रतिक व वैभव ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में भारती क्रिकेट अकादमी की टीम 119 पर ऑलआउट हो गई। भारती एकादश की ओर से ध्रुव शर्मा ने 31 व रूपेश ने 24 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से लेविन सैनी ने चार विकेट लिए। इसके अलावा अभिमन्यु, परी शर्मा व अनमोल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें