फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने 119 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
15सीटीके51-राजीव गांधी स्टेडियम में मैच खेलते​ खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश और सुगनि क्रिकेट फाउंडेशन एकादश के बीच शांति ग्रुप सीरिज का चौथा मैच शनिवार को राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इसमें गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने 119 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच आकाश को दिया गया व मयंक नहरा को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में गोयल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से आकाश ने 132 रन बनाए। इसके अलावा शैंकी ने 66 व परीक्षित ने 48 रन बनाए। सुगनि टीम की ओर से मुकेश और मंयक ने 3-3 विकेट लिए। इसके जवाब में 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर टीम 199 रन ही बना सकी। गोयल एकादश ने 119 रन से मैच जीता। सुगनि टीम की ओर से कार्तिक ने 35 व जतिन सैनी ने 38 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से सुशांत सुमन ने तीन विकेट, अभिमन्यु व संतोष ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें