फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में तिरंगा फहराया, रोहतक के वीरों को किया नमन

Tue, 15 Aug 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए तकनीकि शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। यह शिक्षा नीति भविष्य का रोड मैप है जो देश को एक नई दशा और दिशा देगी। 
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में रोहतक के वीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इससे पहले उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


2025 तक शिक्षा नीति को लागू करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश होगा
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि युवाओं को वर्तमान और भविष्य के लिए तैयार करने के लिए शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। यह हर्ष का विषय है कि हरियाणा सरकार इस नीति को 2025 तक पूरी तरह लागू कर देगी। 2025 तक शिक्षा नीति को लागू करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश होगा। हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए तकनीकि शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। यह शिक्षा नीति भविष्य का रोड मैप है जो देश को एक नई दशा और दिशा देगी। 

आमजन को समय पर मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रहा है। इससे आमजन को डीबीटी, बचत व पैंशन सम्बन्धी तथा अन्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का गरीबों की शिक्षा व कौशल विकास पर पूरा फोकस है। जनकल्याण की दिशा में सरकार का यह सराहनीय कदम है। समाज के हर वर्ग को मिलकर गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें