फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की किसानों पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डॉ. सुशील

Mon, 12 Feb 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को सांपला के हलवाई सीताराम के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीताराम परिवार से उनसे हमारे पुराने संबंध हैं। उनके साथ जो वारदात हुई, उससे सभी दुखी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नकारा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एमएसपी के मुद्दे को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को मनोहर सरकार ने कुचलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। सरकार की किसानों पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब-जब किसानों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है, केंद्र और मनोहर सरकार ने लाठियों के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। एक बार फिर मनोहर सरकार किसानों को कुचलने की तैयारी कर रही है। किसान आंदोलन में भी हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने की पूरी कोशिश की थी, इसमें सरकार विफल हुई थी। इस अवसर पर इंजीनियर नवीन सांपला, राम रत्न हुड्डा, डॉ. धर्म सिंह, मास्टर योगराज, हरबीर वशिष्ठ, कविराज, देवेंद्र गौतम, राजेश सरोहा, सरोज राठी, सतीश सुहाग, ओम प्रकाश भारद्वाज सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें