संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एनवायरनमेंट अवेयरनेस लॉन्ग डे बाजार कार्यक्रम के तहत अंतर महाविद्यालय एनवायरनमेंट अवेयरनेस प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य शमशेर हुड्डा की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालयों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकीय महिला महाविद्यालय से कनिका, सर्विका, रीतिका, द्वितीय पुरस्कार हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से प्राची जैन, मुस्कान, पल्लवी एवं तृतीय पुरस्कार जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से खुशी, बुलबुल एवं निष्ठा को मिला।
स्लोगन लेखन में प्रथम पुरस्कार हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से तान्या जसपाल, द्वितीय पुरस्कार राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक से ईशा एवं तृतीय पुरस्कार महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक से कोमल को मिला।
पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से डोली, द्वितीय पुरस्कार राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक से तनु एवं तृतीय पुरस्कार हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से सुरजी को मिला। प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. मीनू नैन, डॉ. रितु हुड्डा, डॉ. रेनू बुधवार, डॉ. दीपांजलि, डॉ अनु एवं संगीता उपस्थित रहीं।