झज्जर। लघु सचिवालय में ग्रामीण चौकीदार की सचिव मंडल की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राजेंद्र सुलोदा ने कहा वेतन बढ़ोतरी के लिए कि सरकार का ग्रामीण चौकीदार धन्यवाद , लेकिन आनलाइन हाजिरी को लेकर नाखुश है। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों को देखते हुए ग्रामीण चौकीदार नाखुश हैं। ऑनलाइन हाजिरी को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्रामीण चौकीदारों ने 2019 में सरकार बनाने में सहयोग दिया था। इस तरह 2024 में भी सहयोग देंगे। सरकार ऑनलाइन हाजिरी वाली योजना लेकर आई है, इसे बंद किया जाए। वेतन की राशि उनके खातों में डाली जाए, ग्रामीण चौकीदारों को पक्का कर्मचारी घोषित करें, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिया जाए, किसी कारण से चौकीदार की मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये दिए जाएं। इस अवसर पर प्रवेश, नरेश शाहपुर, राजेंद्र लकड़िया, अजीत, सूरते, सतवीर मौजूद रहे। संवाद