फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेजकर्मियों की समस्याओं का समाधान करे सरकार : सुमेर

Wed, 21 May 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके26...नया बस अड्डा की कर्मशाला में गेट मीटिंग को संबो​धित करते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यू
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को गेट मीटिंग कर डिपो महाप्रबंधक को आगामी हड़ताल का पत्र दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए 9 जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सूचना देने के लिए सरकार को पत्र भेजा।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि सरकार बातचीत के माध्यम से रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करें।
9 जुलाई को रोडवेज कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। जब तक केंद्र सरकार कर्मचारी मजदूर विरोधी लेबर कोड बिल रद्द कर ट्रेड यूनियनों पर हमला बंद नहीं करती, तब तक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश का अलग से वेतन आयोग गठित की जाए। पुरानी पेंशन बहाल व एचकेआरएन के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर एक्सग्रेशिया की नीति में पहले पांच व अंत के तीन वर्ष की नौकरी की शर्त को हटाया जाए व जोखिम भरे काम करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि ऑनलाइन तबादला नीति के परिणाम न तो कर्मचारियों के लिए और न ही सरकार के लिए लाभकारी हैं। विभाग में कर्मचारियों की संख्या बहुत ही कम है, खाली पड़े पदों पर तुरंत प्रभाव से नियम से नियमित भर्तियां करने की आवश्यकता है।
रोडवेज में निजीकरण पर रोक लगाकर 10 हजार नई बसें शामिल करें, जिससे विभाग में 60 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके। रोडवेज कर्मचारियों की देय अवकाश में की गई कटौती बंद करते हुए पुरानी छुट्टियां लागू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें