फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज कर युवाओं की आवाज दबाने के बजाय जवाब दे सरकार : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली में अपने अधिकारों व जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए विधायक भारत भूषण बत्रा ने रोष जताया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही सरकार से युवाओं की आवाज दबाने के बजाय जवाब मांगा है।
विधायक ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार, शिक्षा और अपने बेहतर भविष्य की मांग कर रहा है। यह कोई अपराध नहीं है। यह युवाओं का सांवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकार है। ये हमारे ही बच्चे हैं। ये देश का भविष्य हैं। इनके हाथों में किताबें और रोजगार होना चाहिए।
विज्ञापन

इन पर लाठियां नहीं भांजी जानी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस की बर्बर लाठियां बरसाना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं व छात्रों की आवाज को दबाने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी।
सरकार को बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती में देरी और शिक्षा से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। लोकतंत्र में सवाल पूछने वालों पर लाठीचार्ज नहीं, बल्कि उनके सवालों का जवाब दिया जाता है।
विज्ञापन

सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस संघर्ष में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें