फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार तत्काल किसानों से बात करे, डल्लेवाल की हालत चिंताजनक : भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि केंद्र सरकार को संवेदनहीन रवैया छोड़कर तत्काल किसानों से बात कर उनकी मांग पूरी करनी चाहिए। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत चिंताजनक है। सरकार तत्काल बातचीत करके उनका अनशन खत्म करवाए। वे नंबर बनाने के चक्कर में ऐसा नहीं कह रहे, बल्कि दिल से किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। हुड्डा सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि अब तक किसानों का पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है। सरकार की बात मानते हुए किसान बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली जाने को भी राजी हो गए हैं। फिर भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। प्रजातंत्र में सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से कहीं भी आने-जाने या अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने सवाल किया क्या भाजपा के मंत्री अनिल विज किसी से परमिशन लेकर दिल्ली जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह जायज और कई साल पुरानी है। खुद भाजपा ने एमएसपी का वादा करके किसान आंदोलन को खत्म करवाया था। किसानों को दिए गए आश्वासन के मुताबिक अब तक एमएसपी कमेटी का कोई अता-पता नही है। अब किसान सरकार को वही वादा याद दिला रहे हैं। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही किसानों को स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी देने की पक्षधर रही है। भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे को भूल गई और किसानों की आय बढ़ाने की जगह लागत को कई गुना बढ़ा दिया।
मेयर का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी : हुड्डा
प्रदेश में हो रहे शहरी निकाय चुनाव को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी मेयर का चुनाव पार्टी के चिह्न पर लड़ेगी। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के किसानों को लेकर दिल गए बयान पर हुड्डा ने कहा कि जिम्मेदार पद पर रहने वाले व्यक्ति को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया भाजपा ने
हुड्डा ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने पर कहा कि भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। न मेट्रो लेकर आए और ही बड़ा उद्योग लगाया। रोहतक आईएमटी में अब भी प्लाॅट खाली पड़े हैं। प्रदेश में जो नेशनल हाईवे बने हैं, उनमें 90 प्रतिशत कांग्रेस राज में मंजूर हुए थे। मौके कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व पार्टी नेता चक्रवर्ती शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें