फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार की मदद करे सरकार : हुड्डा

Sun, 21 Jun 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को सांपला पहुंचे और दुकानदार अमित कुमार तथा उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को फोन कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग भी की। हुड्डा ने घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद न तो एसडीएम और न ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि तीन दिन पहले देर शाम अमित कुमार की कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस अवसर पर उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें