बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा है कि हरियाणा सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवानी चाहिए तथा पीड़ित किसानों को 50 हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल को तुरंत खोला जाए ताकि किसान चौपट हो गई फसलों के नुकसान की जानकारी दर्ज करवा सकें। हरियाणा सरकार 2-3 मार्च को हुए नुकसान का मुआवजा भी 15 दिनों के अंदर अंदर 50 हजार प्रति एकड़ किसानो को दे तथा किसानों ने जो कर्ज ले रखा है उसे माफ किया जाए। संवाद