फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका मनीषा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए सरकार : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि परिवार की मांग को मानते हुए भिवानी की शिक्षिका मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए क्योंकि पूरे मामले में अब तक हरियाणा सरकार और पुलिस की भूमिका गैर जिम्मेदाराना रही है। वह सोमवार को शहर के डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनीषा हत्याकांड को सुसाइड साबित करने का प्रयास किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरी तरफ नृशंस वारदात को अंजाम देने वाले अब तक आजाद घूम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन वारदात सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

लोहारू में मनीषा की हत्या के बाद अब जींद में भी बच्चों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरुग्राम में कलाकारों पर फायरिंग की गई। प्रदेश में रोज तीन से चार हत्या हो रही हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। फर्जी वोटर के मामले पर हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी से पहले चुनाव आयोग को खुद हलफनामा देना चाहिए कि कहीं भी फर्जी वोटर या एक-एक आदमी के दो-दो वोट नहीं हैं।
अगर चुनाव आयोग लिखकर देता है तो उसको अनगिनत सबूत देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी कमियां छुपाने के लिए राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहा है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए घातक स्थिति है क्योंकि लोकतंत्र तभी मजबूत रहेगा, जब तमाम सांविधानिक संस्थाएं स्वतंत्र तौर पर कार्य करेंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें