फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार चुनाव किए वायदे पूरे करे, मजबूती से निभाएंगे विपक्ष की भूमिका : दीपेंद्र

Sat, 16 Nov 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि चुनाव में जैसे-तैसे करके सरकार बना ली है। अब उसे कोई पूछने वाला नहीं है। मजबूत विपक्ष सरकार को आम लोगों से किए गए वायदे पूरे करने के लिए सरकार को मजबूत कर देगा। वह शुक्रवार को गांव हुमायूंपुर व बखेता में दादी पिलासन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव के समय महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने, हर घर गृहिणी योजना तहत 500 रुपये में सिलेंडर देने, किसानों की उपज को एमएसपी पर खरीदने, 2 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी, 5 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने सहित अन्य वादे किए थे, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया। प्रदेश के किसान मंडियों में अपनी धान की उपज को 300 से 400 रुपए कम भाव में बेचने को मजबूर हैं। किल्लत के चलते डीएपी पुलिस थानों में बांटा जा रहा है। किसानों को खाद के लिए कई-कई दिन, कई-कई घंटे कतारों में इंतजार करना पड़ रहा जबकि खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है।

बतरा बोले, भाजपा को ईवीएम की पूजा करनी चाहिए
वहीं, रोहतक शहर के विधायक भारत भूषण बतरा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लिया। बतरा ने कहा कि भाजपा को ईवीएम की पूजा करनी चाहिए। भाजपा ने यह चुनाव साम दाम दंड भेद की नीति पर लड़ा है। प्रदेश के 66 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। आठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जमानत तक नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें