फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकार गहराई से जांच करवाए, विनेश को न्याय दिलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा का कहना है कि ओलंपिक में विनेश फोगाट के मामले में भाजपा सरकार ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से संभाला है। सरकार पूरे मामले की गहराई से जांच करवाए और विनेश को न्याय दिलवाए। हुड्डा शुक्रवार को आंबेडकर चौक पर विनेश के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि महिला पहलवान को 100 ग्राम की साजिश में उलझा दिया गया। सही तरीके से विनेश का पक्ष नहीं रखा गया। न ही बाकी सपोर्ट स्टाफ का ढंग से साथ मिला। विशेषज्ञों की राय के अनुसार, सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया जा सकता था, लेकिन विनेश को प्रतियोगिता से अयोग्य करार दे दिया गया। मुश्किल घड़ी में आप विनेश और उनके परिवार के साथ खड़ी है।
इस मौके पर अमित मदेरना, प्रवीण घुसकानी,बिजेन्द्र हुडा, सोनू हनुमान, जसवंत अम्बेडकर, सोनिया दत्त, शिव मोहन गुप्ता, अरुण कटारिया,संजय अहलुवालिया, राम प्रकाश सूतवाल, समराज सक्सेना,भूषण वाधवा, अंजलि सक्सेना, राजेश बागड़ी,सुरेश मुंजाल, जसबीर कुमार व संदीप सब्बरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें