फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए सत्र में पुरानी किताबों के भरोसे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

Sat, 04 Apr 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
04- बबली, छात्रा कक्षा-6। - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजकीय विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है लेकिन विद्यार्थियों को अभी भी नई किताबें मिलने का इंतजार है। सत्र शुरू होने के तीन दिन बाद तक भी सरकारी स्कूलों में किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। इससे विद्यार्थियों को पुरानी किताबों के भरोसे पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

शिक्षा विभाग की ओर से इस वर्ष प्रवेश उत्सव व स्कूलों में दाखिला बढ़ाने को लेकर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत एक अप्रैल से राजकीय विद्यालयों में बच्चों का स्वागत भी किया गया लेकिन किताबों के अभाव में शुरुआती दिनों में ही विभाग की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। माध्यमिक विद्यालयों से लेकर प्राथमिक स्कूलों तक शिक्षक बच्चों से पुरानी किताबें लेकर नए बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, विभाग के अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश के कई जिलों में किताबें पहुंच चुकी हैं। जिले में भी जल्द किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। 10 अप्रैल तक सभी स्कूलों में किताबों का वितरण हो जाएगा। तब तक मिडिल और सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों को पिछले वर्ष के विद्यार्थियों से किताबें लेने की सलाह दी गई है। फिलहाल, किताबें सप्लाई न होने का कारण मुख्यालय से एक वितरक होना बताया जा रहा है।
-
मुख्यालय को किताबों की डिमांड भेजी गई है। जैसे ही जिले में किताबों की सप्लाई हो जाएगी, इसके तुरंत बाद विद्यालयों में वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
-
अभी नई किताबें प्राप्त नहीं हुई हैं। विद्यालय से विद्यार्थियों की पुरानी किताबें लेकर वितरित की गई हैं। शिक्षकों ने पुराने किताबों से पढ़ाई शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

- बबली, छात्रा कक्षा-6

विद्यालय में नए सत्र से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अभी नई किताबें नहीं मिली हैं। सभी विषयों की किताबें पुराने बच्चों की दी गई हैं लेकिन पढ़ाई बाधित नहीं है।
- हर्षिता, छात्रा कक्षा-6

04- बबली, छात्रा कक्षा-6।- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें