फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार के पास पर्याप्त साधन नहीं : चढूनी

Tue, 07 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
शीला बाईपास ​स्थित एक निजी होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पराली प्रबंधन को लेकर सरकार के पास पर्याप्त साधन नहीं है। ज्यादातर किसान जागरूक न होने के कारण भी पराली जलाने का काम कर रहे है। सरकार को जल्द से जल्द पराली संबंधित मामले में अनेक योजनाएं बनाकर किसानों के हित की बात करनी चाहिए। ताकि किसान जागरूक हो और पराली जलाने का काम न कर सकें। वहीं सरकार को हर शुगर मिल में बिजली प्लांट और एथेनाॅल प्लांट बनाने चाहिए, ताकि यह घाटे में न रहें। यह बात भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सोमवार को शीला बाईपास स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीति पर बात करते हुए कहा कि तिजारा विधानसभा सीट से लड़ रहे महंत बालकनाथ के खिलाफ भी तिजारा और अलवर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। तिजारा की जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा। ताकि वह ऐसे प्रतिनिधि को चुन सके, जो जनता के हक की आवाज का उठा सके और उनके विकास कार्यों को रफ्तार दे सके। एसवाईएल के मुद्दे पर चढूनी ने कहा कि यह सिर्फ राजनेताओं का मुद्दा है, हरियाणा-पंजाब दोनों भाई हैं।
भीम आर्मी प्रमुख मंजीत नोटियाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के विकास का रास्ता किसान के खेत से होकर निकलना चाहिए ना की अदाणी और अंबानी से निकलना चाहिए। वह धार्मिक एजेंडा बनाकर भाईचारे को खत्म करने का काम न करें। इस अवसर पर मिशन एकता समिति की प्रदेश अध्यक्ष कांता आलडिया, महेंद्र सिंह बागड़ी, राजपाल प्रजापति व बाबा रमेश नाथ समेत संत समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें