फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को खुशहाल बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध : जय प्रकाश दलाल

विज्ञापन
श्रीकृष्ण गोशाला महम शाखा-2 में कमरों का उद्घाटन करते कृषिमंत्री जेपी दलाल। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसानों को खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गन्ने के भाव को लेकर सरकार ने कमेटी का गठन किया है और जल्द ही कमेटी की रिपोर्ट आ जाएगी। निर्णय किसानों के हित में होगा। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में कृषि मंत्री शनिवार को श्रीकृष्ण गोशाला महम शाखा-दो में लेबर के कमरों का उद्घाटन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को बंद करना किसी भी मायने में सही नहीं है। इससे किसान व सरकार दोनों को नुकसान होगा। हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जहां गन्ना उत्पादक किसानों को निर्धारित समय अवधि में भुगतान किया जा रहा है, जबकि कई पड़ोसी राज्यों में लंबे समय तक किसानों की गन्ना राशि का भुगतान नहीं हो पाता। उन्होंने महम क्षेत्र के किसानों से वादा किया कि आगामी एक वर्ष के भीतर ऐसे कार्य किए जाएंगे कि कृषि भूमि में पानी जमा नहीं हो पाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महम ड्रेन के जीर्णोद्धार कार्य सहित सिंचाई विभाग से संबंधित अन्य कार्यों के लिए 229 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अकेले महम विधानसभा क्षेत्र में पानी निकासी से संबंधित कार्यों पर 55 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के लिए फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में जल निकासी से संबंधित कार्यों के लिए 1100 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जो एक वर्ष के भीतर खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि गोशाला सरकारों के बल पर नहीं चलती, बल्कि गो सेवा करना हर इंसान का नैतिक दायित्व है। गोशाला में खाद का उत्पादन किया जाना चाहिए और इस स्कीम के तहत सरकार ने सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। साथ ही गोबर गैस योजना को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने रोहतक सोसाइटी की तरफ से गोशाला के शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये और एक अन्य शेड की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर गोशाला प्रधान जगबीर सिंह अहलावत, उप प्रधान मास्टर सुंदर सिंह, प्रबंधक राजवीर ग्रेवाल, संस्थापक धर्म सिंह सैनी, महासचिव मास्टर मानसिंह, कोषाध्यक्ष कूड़ाराम व सहीराम अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें