महम। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के ताले तोड़कर दो महिलाएं लाखों का सामान चुरा ले गईं। चोरी की वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर महम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बिजली निगम के एसडीओ संजीत मुदगिल ने महम थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह 22 अगस्त की शाम को कार्यालय बंद कर के सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। 23 अगस्त को वापस आए तो कार्यालय के ताले टूटे मिले।
कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे जांच किए तो दो महिलाएं कमरे व अलमारियों का ताले तोड़कर तांबे की क्वाइल, पीतल व एल्युमिनियम का सामान, 65 किलोग्राम तांबा, 319 किलोग्राम एसीएसआर कंडक्टर व बड़ी संख्या में रॉड चुराती दिख रही हैं। महम थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।