रोहतक। जिले के गांव इंद्रगढ़ में चोर मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक इंद्रगढ़ निवासी सुमन ने दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले वह मायके गई थी। वीरवार को जब वापस घर आई तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर गैस चूल्हा, दो फर्राटे पंखे, खिड़कियों के पर्दे व अन्य सामान चुराकर ले गए। ब्यूरो