फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉटनी के क्षेत्र में रोजगार के सुनहरे अवसर : यादव

Tue, 19 Mar 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में - इक्कीसवीं सदी में वनस्पति विज्ञान विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिवाजी विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र के प्रो. एसआर यादव ने यह कहा कि बॉटनी के क्षेत्र में रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। इसके साथ ही वनस्पति विज्ञान हमें दैनिक जीवन में अनिवार्य भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करता है। उन्होंने पादप विज्ञान विशेषज्ञ के लिए जरूरी योग्यताओं के बारे भी बताया। उन्होंने जीवन में पेड़-पौधों की महता बताते हुए इनके संरक्षण पर बल देने की बात कही। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता रानी सहरावत ने कोरोना महामारी में पौधों की विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला। डाॅ. सुरेंद्र यादव ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रो. पुष्पा दहिया, डाॅ. सुंदर सिंह आर्य, डाॅ. आशा शर्मा समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें