रोहतक। गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले कॉन्वेंट के कक्षा सातवीं से छात्र रीशू ने जिला किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्वाइंट फाइट इवेंट और किक लाइट इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय व अभिभावकों को गौरवांवित किया है। इस मौके पर प्राचार्य ममता मलिक ने स्कूल पहुंचने पर रिशू का स्वागत किया और बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिताएं 12 मार्च को सर छोटू राम स्टेडियम में आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।