फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिया मिस फ्रेशर तो अभिमन्यु रहे मिस्टर फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एसवीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग बालंद में सोमवार को एमएससी, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रोफेसर सुनीता कुमारी, कॉलेज निदेशक श्रीपाल बड़क, सुमित ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। मुख्यातिथि प्रोफेसर सुनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई तथा नर्सिंग प्रोफेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नर्सिंग के छात्रों को निस्वार्थ सेवा करते हुए उन्नति प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नृत्य, बॉलीवुड डांस व रैंप वॉक शामिल हैं। समारोह में अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा (जिला टॉप बीएसई) को मुख्यातिथि ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर बधाई दी। कॉलेज निदेशक श्रीपाल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। समारोह में मिस फ्रेशर दिया और मिस्टर फ्रेशर का खिताब अभिमन्यु को दिया। अर्चना मिस टेलेंटिड व राहुल को मिस्टर टेलेंटिड खिताब के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें