27 हर्ष का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत:परिजन
रोहतक। आंध्रप्रदेश में आयोजित नेशनल बीच ग्राफिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में हर्ष ने 55 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। रविवार को गांव भालौठ में फूल मालाओं से स्वागत किया। हर्ष गुरु हनुमान अखाड़ा सोनीपत में प्रैक्टिस करता है। संचालक नवीन मोर भारत केसरी ने बताया कि हर्ष भविष्य में खूब तरक्की करेगा व कॉमनवेल्थ में भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर एडवोकेट अभिमन्यु भालाैठ, विनोद कोच, दिनेश गुलिया, कोमल, रामनारायण व संजय पहलवान मौजूद रहे। संवाद