फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर दिखा सोने का कड़ा व अंगूठी,पर्स छीना

Thu, 13 Nov 2014 02:55 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नए आईजी आलोक राय चेन स्नेचिंग रोकने के लिए खास प्लान बनाने की बात कह रहे हैं, लेकिन बदमाश बेधड़क हैं। अब सरेराह हथियारों के बल पर शहरवासियों को लूटना शुरू कर दिया है। बुधवार रात काठ मंडी पुल के पास सरेराह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश रिवाल्वर दिखा एक बिजनेसमैन से सोने का कड़ा और अंगूठी लूट ले गए।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर बदमाश काफी दूर निकल गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, शिवाजी कॉलोनी में शाम को बदमाश एक महिला का पर्स भी छीन ले गए। नया पड़ाव मोहल्ला निवासी मनोज जैन बुधवार रात साढे़ 9 बजे स्कूटी पर फैक्ट्री से लौट रहे थे।

काठमंडी पुल के पास फैक्टरी मैनेजर विनय मिल गया। दोनों खड़े होकर बात करने लगे। मनोज जैन ने बताया कि इसी दौरान झज्जर रोड की तरफ से एक बाइक उनके पास आकर रुकी। बाइक पर दो नकाबपोश युवक सवार थे। एक युवक उतरा और रिवाल्वर दिखाकर उससे सोने का कड़ा व अंगूठी निकालने को कहा।
विज्ञापन


बदमाश ने खुद ही उसके हाथ से दोनों चीजें निकाल ली और पुल के नीचे से फरार हो गए। रिवाल्वर होने की वजह से उसने शोर नहीं मचाया। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश दूर निकल गए थे। शिवाजी कॉलोनी एसएचओ जयनारायण राठी का कहना है कि मनोज के बयान दर्ज कर लिए है। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई है।

पर्स छीनकर बदमाश फरार : शिवाजी कॉलोनी में बदमाश एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। अमृत कॉलोनी निवासी संध्या शाम को मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पहुंचे बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 1300 रुपये थे। पुलिस ने बयान लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें