फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका विहार महोत्सव पर जगमग हुआ गोकर्ण तालाब, भक्तों ने उठाया आनंद

विज्ञापन
नौका विहार के दौरान सरोवर में महंत बाबा कमल पुरी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। ईस्कॉन प्रचार समिति की ओर से गोकर्ण धाम स्थित गोकर्ण सरोवर रविवार श्री राधा राधा कान्त जी के नौका विहार महोत्सव के रंग में चमक उठा। पूरा सरोवर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग रहा और पांच फुट ऊंचे कमल व बेंगलुरु से मंगाए गए सुगंधित चमेली के फूलों से सुगंधित रहा। नौका विहार के दर्शनों को शहर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा व गोकर्ण धाम के महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज एवं बाबा कमल पुरी महाराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान सरोवर में 16 वर्ग फुट व 5 फुट ऊंचा कमल का फूल, बेंगलुरु के सफेद सुगंधित चमेली के फूल से महक रहा था। उद्योगपति राजेश जैन, मुख्य समाजसेवी उद्योगपति विजय बंसल, सुरेश बंसल, बृजभूषण बंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, समाजसेवी उद्योगपति रविन्द्र गर्ग, प्रधान सुभाष तायल एवं अनिता तायल ने नौकाविहार का शुभारंभ किया। गोकर्ण धाम सरोवर को रंग-बिरंगी लाइट से जगमग रहा। वहीं वृंदावन से आये कलाकारों ने श्री कृष्ण की लीलाओं की झांकियों की सुंदर प्रस्तुती दी। इसके साथ ही सरोवर के नजदीक 60 फुट का स्टेज भी बनवाया गया था, इसमें ईस्कॉन समिति के भक्तजन कीर्तन कर रहे थे। नौकाविहार में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते हुए सरोवर की फेरी लगाई। सभी अतिथियों को माला, बैज, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर योगेश अरोड़ा, रमेश रोहिल्ला, वरूण शर्मा, कुलदीप गुप्ता, जय भगवान ऐरन, शंकरलाल मितल, पवन, विपिन गोयल, अंकित बंसल, अनिल बंसल, गुलशन निझावन, अजेश गुप्ता, दिनेश बिंदल, प्रेम गर्ग, सुनील बल्ली, अमित गुप्ता, गोल्डी, सन्नी निझावन, विनोद गुप्ता, उमा गोयल, आशा गर्ग, उर्मिल गुप्ता आदि समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें