फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में गवाही दी तो स्प्रे करके फसल नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मोखरा गांव के युवक ने पुलिस सुरक्षा में जाकर महम कोर्ट में गवाही दी तो मां-बेटे ने उसकी धान की फसल में स्प्रे व खरपतवार डालकर नष्ट कर दी। बहुअकबरपुर थाने में दी शिकायत में सुरेंद्र ने वीरेंद्र व उसकी मां पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर खेत से ज्वार लेकर आ रहा था। जब वे बाग वाले खेत के पास से गुजर रहे थे, तभी अजय व उसकी मां आए। आरोप है कि जब सुरेंद्र ने वीरेंद्र व उसकी मां को तीन बीघे धान की फसल में राना घास के बीज डालने से रोका तो एक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने तेजधार हथियार से वार किया। इससे उसके हाथ की अंगुलियां जख्मी हो गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने 25 जुलाई को उसकी फसल कीटनाशक छिड़क कर नष्ट कर दी थी। इस कारण उसने 4 अगस्त को दोबारा धान की पौध लगवाई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि वह महम कोर्ट में गवाही देकर क्यों आया। आगे भी ऐसा करेंगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। उसने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद घायल का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें