सांपला। शनिवार को पांच दिवसीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। शनिवार को सॉफ्टबॉल और बेसबॉल खेल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबला अंडर 14 आयु वर्ग में गिझी और भैंसरु की टीम में हुआ। गिझी स्कूल की टीम विजेता रही। 17 आयु वर्ग में भी गिझी की टीम ने भैंसरु को हरा दिया जबकि 19 आयु वर्ग में दतौड ने समचाना की टीम को हरा दिया। बेसबॉल में अंडर 14 और 17 आयु वर्ग में भैंसरु की टीम गिझी को हराकर विजयी हुए। अंडर 19 में में दतौड की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में प्राचार्य सुनीता डीपी बिजेंद्र, सतबीर और पीटीआई संत कुमार का काफी सहयोग रहा। संवाद