फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विदेश में खेलने गई लड़कियों ने कोच पर लगाया बदनीयती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महम । एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़कियों ने कोच पर बदनीयती का आरोप लगाया है। भूटान वॉलीबॉल खेलने गई इन लड़कियों ने लौटने पर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

लड़कियों का आरोप है कि वह स्कूल के मैदान में ही टीम बनाकर खेल का अभ्यास करती थीं। कुछ दिन पहले कोच के साथ वह 5-6 लड़कियां विदेश में खेलने गई थीं। होटल में कोच ने उनके साथ बदनीयती से बात की। इससे वह डर गईं। उन्होंने इसकी सूचना घर पर दी।
परिजनों ने तुरंत विदेश में रहने वाले अपने जान-पहचान वालों से बात की और उन्हें होटल भेजा। विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ होटल आए और उन्हें अपने घर ले गए। इधर, लड़कियों के परिजन रातोंरात फ्लाइट पकड़ कर विदेश पहुंचे और बेटियों को सकुशल घर लेकर आए। इसके बाद कोच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन

लड़कियों ने आरोप लगाया कि कोच की नीयत खराब थी। उसने गलत इशारे किए और गलत मंशा से बात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उनके बातचीत के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें