27:रोहतक के शहीद सतपाल सिंह गिरोह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहर में सम्मान समारो
- फोटो : Archive
रोहतक। शहीद सतपाल सिंह गिरोह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहर में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 12वीं कक्षा में कुल 38 छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें से 18 ने मेरिट हासिल की थी। नेहा ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, यशिका, रीना व गीता ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा, दीया ने 85.02 प्रतिशत अंक लेक तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 10वीं में जिनी, रौनक व करिश्मा टॉप रहे थे। पर खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी ने छात्राओं को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी गीता ने छात्राओं के उपहार देने के बाद एमसी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्राचार्य सुनीता, बिजलेश, सुनीता, नरेश, मनीषा, अंजुला, रेखा, रामप्रवेश, सोमवती, सुशीला, रेनू व बबीता आदि मौजूद रहे। संवाद