फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक माह बाद भी तय नहीं युवती की मौत हत्या या आत्महत्या, अब डीएसपी करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक माह बाद भी पुलिस तय नहीं कर सकी है कि रिठाल नरवाल गांव में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या की गई थी। जांच के नाम पर पुलिस ने केवल ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं और बरामद हड्डियों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा है। वहीं, केस की फाइल आगे की जांच के लिए सदर थाने से सांपला डीएसपी राकेश मलिक के कार्यालय भेजी गई है। साथ ही सदर थाने के कार्यकारी प्रभारी हरपाल सिंह का तबादला रोहतक से गुरुग्राम किया गया है। उनकी जगह पानीपत से आए इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को 23 मई को सूचना मिली थी कि रिठाल नरवाल गांव में एक 22 वर्षीय विवाहित युवती की परिजनों ने हत्या कर दी। शव को बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार किया गया है। पुलिस गांव में पहुंची तो उस समय चिता का ज्यादा हिस्सा जल चुका था। किसी तरह हड्डियों को पुलिस ने राख से बाहर निकाला। साथ ही युवती के घर जाकर जांच की। इसके पिता व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं, मामले में दो दिन बाद नया मोड़ आ गया, जब गांव के एक युवक ने वीडियो वायरल की कि उसी ने पुलिस को सूचना दी थी। क्योंकि मरने से पहले युवती ने उसे कॉल करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है। मामले को लेकर गांव की पंचायत रोहतक पहुंची और परिजनों को बेकसूर बताया। साथ ही सीआईए द्वितीय ने वीडियो वायरल करने वाले युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि युवती की मौत के मामले में आज तक जांच चल रही है।
विज्ञापन


एसआई हरपाल सिंह का गुरुग्राम तबादला हो गया है। साथ ही रिठाल केस की आगे की जांच डीएसपी करेंगे। सदर थाने से फाइल भेजी जा चुकी है।
इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें