02सीटीके07... नर्सरी का भ्रमण करती छात्राएं। संवाद
रोहतक। पीएम श्री शहीद कैप्टन दीपक शर्मा जीजीएसएसएस मॉडल टाउन स्कूल में सात दिवसीय कैंप का दूसरा दिन रहा। टिकाऊ खाद्य प्रणाली अपनाएं थीम को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को किचन गार्डन बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही छात्राओं को भ्रमण के लिए नर्सरी ले जाया गया। मिट्टी के बर्तनों में पौधे लगाने पर विचार-विमर्श किया गया। किचन गार्डन के लिए गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। संवाद