फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राओं को बताए गए उनके अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग, अर्थशास्त्र विभाग और लीगल सेल की ओर से बुधवार को एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसकी रिसोर्स पर्सन उपभोक्ता न्यायालय की निर्णायक सदस्य डॉ. तृप्ति नारा ने उपभोक्ताओं के अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों का सदुपयोग करना चाहिए। उपभोक्ता अधिनियम के बदलावों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हम दुकानदारों के शोषण से खुद का बचाव कर सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं को प्रेरित करते हैं। व्याख्यान में वाणिज्य विभाग से रेखा, ज्योति, सुप्रभा, चंद्रप्रभा, अर्थशास्त्र विभाग से सीमा, लीगल सेल से निशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें