फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रेजुएशन दिवस पर केजी के बच्चों को दिए प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबरपुर स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को किंडरगार्टन ग्रेजुएशन दिवस का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्कूल निदेशक सुरेंद्र फौगाट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर चित्र पटल के माध्यम से दो वर्षों की यादों को लघु वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केजी कक्षा के विद्यार्थियों ने अल्फाबेटिक ट्रेन के जरिए अद्भुत प्रस्तुति दी। केजी कक्षा से नायरा व नर्सरी से धनन्या ने नृत्य प्रस्तुत किया। को-ऑर्डिनेटर राजेश्वरी ने बताया कि ग्रेजुएशन समारोह में विद्यार्थियों को विधिवत गाउन व कैप पहना कर संस्थान सदस्यों ने प्रमाण-पत्र डिग्री के रूप में दिया। इस मौके पर शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक सुरेंद्र फौगाट ने अभिभावकों व शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्री-प्राइमरी शिक्षा पूरी होने पर विद्यार्थियों के इन क्षणों को यादगार बनाने के लिए किंडरगार्टन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर शैक्षिक निदेशक सुषमा गौड़, प्राचार्य दुलाल देब, उप-प्राचार्य अनीता श्योराण व को-आर्डिनेटर राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें