फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्राएं सीख रहीं हरियाणवी कला व संस्कृति

Tue, 18 Jun 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव आयोजित किया जा रहा है। हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह शिविर लगाया गया है। यहां छात्राओं को नई-नई कलाओं को सीखने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

उत्सव में छात्राएं मूर्ति शिल्पकला, पीओपी, हरियाणवी कला व संस्कृति का प्रशिक्षण ले रही हैं। कक्षा नौवीं से बारहवीं की पचास छात्राएं इस शिविर भाग ले रही हैं। शिविर का आयोजन एक से 30 जून तक जिला कॉर्डिनेटर डॉ. सुनीता अहलावत की देखरेख में सुबह 8 से 11 बजे तक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रंजना दलाल व जिला कॉर्डिनेटर डॉ. सुनीता अहलावत ने छात्राओं से बातचीत की व उनके बनाए सामान की प्रशंसा की।
छात्राओं ने कहा कि वे छुट्टियों में ज्यादातर समय फोन पर व्यतीत करती थीं। इस शिविर में आने के बाद उनके समय का सदुपयोग हो रहा है। मोबाइल से दूरी के साथ कुछ नया सीखने को मिल रहा है। विद्यालय प्राचार्य मीता कंसल व स्टाफ ने कार्यक्रम से संबंधित सभी पहलुओं का प्रबंधन किया। ट्रेनर सुखमनजीत व उनके सहायक पुष्कर शिविर में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें