09सीटीके06...मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मूर्ति शिल्पकला सिखती छ
रोहतक। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव लगाया गया है। इसमें छात्राओं को मूर्ति शिल्पकला व हरियाणवी संस्कृति सीखने का मौका मिल रहा है। इस उत्सव में कक्षा नौंवी से बारहवीं की 50 छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर एक जून से 30 जून तक जिला कॉर्डिनेटर डॉ. सुनीता अहलावत डाइट मदीना की देखरेख में चलेगा।
शिविर में छात्राएं मूर्ति शिल्पकला, पीओपी व हरियाणवी कला संस्कृति व शिल्प के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। विद्यालय की प्राचार्य मीता कंसल व विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम से संबंधित सभी पहलुओं का प्रबंधन किया। शिविर में प्रशिक्षण ट्रेनर सुखमनजीत व उनके सहायक पुष्कर दे रहे हैं। इस मौके पर रणबीर सिंह, डॉ. नीलम रानी व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
09सीटीके06...मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मूर्ति शिल्पकला सिखती छ