फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निजी स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजी स्कूल बस की चपेट में आने से 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी रुथल निवासी प्रमींद्र ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय लड़की साक्षी जोकि 11वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी लड़की को स्कूल बस मे बैठाने लिए कनीना अटेली मुख्य सड़क पर अपनी साइड में सड़क से नीचे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। कनीना की तरफ से एक स्कूल बस का चालक अपनी बस को बड़ी लापरवाही से चलाता हुआ आया तथा उससे करीब 10 कदम दूर खड़ी उसकी लड़की साक्षी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर गई। उसने दौड़कर अपनी लड़की को संभाला। वहीं बस चालक मौका पाकर बस को छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने निजी वाहन से अपनी बेटी अटेली के सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। प्रमींद्र ने इसकी शिकायत अटेली पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें