फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी व बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत, दो घायल

विज्ञापन
‌कलानौर बेरी रोड पर एको गाडी व बाईक की टक्कर में घायल महिला व पुरूष ।
विज्ञापन
कलानौर-बेरी रोड पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे ईको गाड़ी व बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गया। बाद में लोगों ने घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। बाइक से टकराने के बाद ईको गाड़ी नहर में जा गिरी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोनू अपनी पत्नी कीर्ति व तीन वर्षीय बच्ची रिया के साथ बाइक पर कलानौर की ओर जा रहा था। रास्ते में कलानौर-बेरी रोड पर कॉलेज मोड़ के पास बाइक की ईको गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ईको गाड़ी ने नहर में जा गिरी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपती को पीजीआई में भर्ती कराया, जबकि कार चालक को नहर में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मसूदपुर के पास सड़क हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम
मसूदपुर गांव के पास सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति सुरेश मदान ने भी पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि सोमवार रात दिल्ली रोहिणी निवासी सुरेश चंद्र नुनवाल, सुरेश मदान, रेवाड़ी के सुलख निवासी महेंद्र व गीता कॉलोनी निवासी रणधीर कार में सवार होकर कलानौर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाए तो कार ट्रक में घुस गई। इस दौरान पीछे की सीट पर बैठे महेंद्र व रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें