रोहतक। पीजीआईएमएस के पीडियाट्रिक वार्ड 14 के एचडीयू में बुधवार को क्रिसमस दिवस मनाया गया। चिकित्सा अधीक्षक एवं शिशु रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि पीजीआईएमएस बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। इसका उद्देश्य बच्चों को खुशी और आनंद देना है। खासकर, उन बच्चों को जो अस्पताल में काफी समय से भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। डॉ. अलका यादव ने कहा कि क्रिसमस के उपलक्ष्य में कैंसर रोग से पीड़ित बच्चों को उपहार दिए गए। संवाद