फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। द सनशाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने रविवार को टैगोर ऑडिटोरियम में 11वां वार्षिकोत्सव मनाया। इसका शुभारंभ महामंडलेश्वर 1008 स्वामी कपिल पुरी महाराज व विधायक बीबी बतरा ने किया।
विज्ञापन

तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आरंभ किया। दूसरी कक्षा के विद्यार्थी कृष्ण लीला के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए। चौथीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया। आठवीं कक्षा की बालिकाओं ने नारी सशक्तीकरण के संदेश के माध्यम से लड़कों को नारी का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवा वर्ग जहां देश भक्ति का संदेश देता नजर आया तो उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से भी दर्शकों को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बीबी बतरा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और दसवीं, बारहवीं कक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीतू परुथी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें