फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जल प्रदूषण न करने का संदेश दिया

विज्ञापन
19सीटीके06-एनएसएस ​शिविर में स्वयंसेवकों को संबो​धित करते डॉ. जसमेर सिंह। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को चौथा दिन रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह, मिशन के महासचिव व साइकिलिस्ट मुकेश नैनकवाल, रणबीर मलिक और मिशन के सह सचिव अजय सिंह हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि स्वयंसेवकों को संबोधित किया। स्कूल प्राचार्य वीरेंद्र तोमर व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रेखा मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
डॉ. जसमेर सिंह ने कहा कि जल प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुकी है और अगर हमने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में हमें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अंधविश्वास और लापरवाही के कारण लोग नहरों में प्लास्टिक और अन्य कचरा फेंक देते हैं जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश नैनकवाल ने स्वयंसेवकों को जल जनित बीमारियों के बारे में जागरूक किया और बताया की आप साइकिल के जरिए भी अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी ला सकते हैं। अजय हुड्डा ने बताया कि रक्तदान महादान है इससे हम एक इंसान की जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को खानपान के बारे में भी जानकारी दी। रणवीर मलिक ने स्वयंसेवकों को बताया कि पानी हमारे जीवन में किस प्रकार से अति आवश्यक है उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक खिलाड़ी के लिए पानी जीवन दान के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें