फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 100 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक विकलांग संस्थान ने मंगलवार को एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर 100 से अधिक पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

संस्थान की निदेशक डॉ. सुमन मदान ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई एक गंभीर समस्या है। त्योहारों के समय में कोहरे के समय में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लगातार बढ़ जाता है। इससे बुजुर्गों और दमे के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। हमें एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सकेगा। डॉ. मदान ने आगे बताया कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के साथ-साथ कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन मदान, टीचिंग फैकल्टी- सोनिया, रेखा, अनीता, लक्ष्मी, प्रियंका, रोहिनी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें