फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कामयाबी का दिया मंत्र, अपराध से लड़ने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। अमर उजाला फाउंडेशन और पुलिस प्रशासन की ओर से सोमवार को सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। मुख्यातिथि डीएसपी संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र दिया। कलानौर थाना प्रभारी ने छात्राओं की ओर से कॉलेज के गेट पर सुबह-दोपहर पीसीआर तैनाती की मांग को मौके पर मान लिया और स्वयं जायजा लेने की बात कही।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप कुमार ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य तय करो और उसी पर चलो, कोई कामयाब होने से नहीं रोक सकता। उनके पांच गुरुमंत्र अपना लोगे तो कॉलेज के आखिरी साल तक 95 प्रतिशत विद्यार्थी लक्ष्य पा लेंगे। इसमें पहला अपना शेड्यूल बनाओ, दूसरा अखबार पढ़ना शुरू करो रोज नए शब्दों को सीखो, तीसरे सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी की किताब पढ़ों, चौथे नंबर पर वार्षिक अंक की किताबें पढ़ने की आदत डालो और पांचवें पर अपने अंदर स्किल्स पैदा करो। रोजाना अपनी डायरी नोट करो, इससे आपका लेखन सुधारेगा। वहीं थाना प्रभारी रमेश कुमार के समक्ष छात्राओं ने कॉलेज के बाहर लड़कों के चक्कर काटने और छेड़खानी करने की शिकायत रखी तो उन्होंने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और 112, 1091 पर कॉल करने को कहा। इसके ठीक नौ मिनट में पुलिस मौके पर होगी। अपराध छुपाने की जगह पुलिस को बताएं ताकि छोटे अपराध को रोका जा सके, क्योंकि इससे बडे़ अपराधों को रोका जा सकता है।
वहीं यातायात के एएसआई राजेश ने बताया कि 18 वर्ष की आयु होते ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करें। इसके बाद आप वाहन चला सकते हैं। इसके बिना वाहन चलाना अपराध है। वाहन के साथ कागजात, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, बीमा आदि कागजात के साथ अन्य नियम व जुर्माना की जानकारी दी। गति सीमा पर विशेष ध्यान रखने को जागरूक किया। बताया गया कि कलानौर का काॅलेज मोड़ प्रदेश में ब्लैक स्पॉट हैं। यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिले में एक माह में 290 सड़क दुघर्टना हो चुकी हैं, इसमें से 164 मौत हो चुकी हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. दीपा जुनेजा, डॉ. सुमन, डॉ. चेतना, डॉ. रीतू सहित अन्य काॅलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन



लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रोत्साहित कर आदर्श बनीं नीलम
इंस्पेक्टर नीलम ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए सेल्फ डिफेंस के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमारी बेटियां शेरनी हैं। समस्या होने पर पुलिस को सूचित करो और जब तक पुलिस आती है मुकाबला करो। किसी समस्या को दबाएं नहीं, बल्कि उठाएं। किसी लड़की गलत छूना व घूरना अपराध की श्रेणी में है। घर में अपनी छोटी बहनों का भी ध्यान रखें कि कोई अलग व्यवहार तो नहीं कर रहा है। आप दुर्गा शक्ति या डायल 112 पर शिकायत दर्ज कर सकती हैं। आपकी अभी की चुप्पी आने वाले समय के लिए घातक साबित हो सकती है। इंस्पेक्टर नीलम के जोश भरने से छात्राएं इतनी प्रभावित हुईं कि वह उनकी आदर्श बन गईं। कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी ने सेल्फी विद इंस्पेक्टर नीलम शुरू कर दिया।

फिसिंग, विसिंग, मिसिंग जैसे साइबर अपराध पर डाला प्रकाश
एसआई दिनेश ने साइबर क्राइम पर चर्चा करते हुए फिसिंग, विसिंग, मिसिंग जैसे अपराधों पर प्रकाश डाला। बताया कि 400 साइबर क्राइम की शिकायतें फिलहाल कलानौर पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा क्राइम बढ़ रहा है। सोशल नेटवर्क पर दिन-प्रतिदिन क्राइम बढ़ता जा रहा है। बिल भरने के लिंक से लेकर फ्रांड कॉल, फेक आईडी से लोगों को भ्रमित कर ठगा जा रहा है। आईडी व एटीएम की क्लोनिंग कर लोगाें को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। जागरूकता व अपने पासवर्ड व ओटीपी की गोपनीयता बरकरार रखकर हम साइबर अपराध से बच सकते हैं। सोशल मीडिया का उपयोग न करें और करें तो सोच समझ कर। समस्या होने पर डायल 1930 करें, घटना के 48 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करवानी जरूरी है। डायल 112 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम विद्यार्थियों ही नहीं हमारे स्टाफ के लिए भी लाभदायक रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से जागरूकता आती है।
- डॉ. नरेश कुमार दुआ, प्रिंसिपल, सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें