23सीटीके12-नेकीराम कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मौजूद डॉ. लोकेश बल
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन पराक्रमों से भरा हुआ रहा। उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की, ये एक प्रकार का शैक्षिक पराक्रम था, ये विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान भी कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते हुए दिया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार खटकड़, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. सुशील दलाल, डॉ. दिनेश सिंह व डॉ. सुरेंद्र दलाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद