19सीटीके14.... एमडीयू के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा आयोजित कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से विवेकानंद लाइब्रेरी के सहयोग से शुक्रवार को आईएचटीएम काॅन्फ्रेंस हॉल में लाइब्रेरी ई-रिसोर्सेज एंड सीएमआईई डाटाबेस विषय एक दिवसीय कार्यशाला हुई। एसोसिएट डीन प्रो. महताब सिंह ने शोध में डाटा की महत्ता को महत्वपूर्ण बताया और अनुसंधान व विकास सेल की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी।
विवेकानंद पुस्तकालय के सूचना वैज्ञानिक डाॅ. सुंदर सिंह तंवर व दिल्ली के सुदर्शन नेगी ने बतौर रिसोर्स पर्सन कार्यशाला में शिरकत की। डाॅ. सुंदर सिंह तंवर ने विवेकानंद पुस्तकालय में उपलब्ध ई-रिसोर्सेज, सॉफ्टवेयर्स, उनकी सर्च, एक्सेस, डाउनलोड और उपयोग के बारे में जानकारी दी। सुदर्शन नेगी ने सीएमआईई डेटाबेस बारे ब्योरा दिया। डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल प्रो.अरुण नंदा ने कहा कि एमडीयू के रिसर्च इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के दिशा-निर्देश में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है।
आर एंड डी कॉर्डिनेटर डाॅ. राजेश कुमार व डाॅ. प्रीति शर्मा ने इस कार्यशाला का समन्वयन किया। फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज, फैकल्टी ऑफ मैनजमेंट साइंस, कॉमर्स के प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।