महम। अनाज मंडी से बाहर निकलने का सात दिन से इंतजार कर रहे 18 ट्रक चालकों को बुधवार को राहत मिली। वेबसाइट चालू होने पर उनके गेट पास बन पाए। एक सप्ताह से बाहर जाने के गेट पास नहीं बन पा रहे थे। नतीजतन, उठान कार्य भी अटका हुआ था।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर सिवाच ने बताया कि साइट पर एक सप्ताह से आउट गेट पास नहीं बनने से गेहूं से लदे 18 ट्रक मंडी में फंसे हुए थे। बुधवार दोपहर से ही साइट पर गेट पास बनने लगे हैं तो ट्रक चालकों को राहत मिल पाई।
आढ़तियों का कहना है कि साइट रुक-रुक कर चल रही है। कभी अंदर आने के गेट पास नहीं बन पा रहे हैंं तो कभी बायोमीट्रिक में परेशानी आ रही है। प्रशासन का कहना है कि किसानों को इंतजार से बचाने के लिए औपचारिकताएं बाद में पूरी की जा रही हैं।
फोटो 04 महम में गेट पास का इंतजार करते गेहूं से भरे ट्रक दिखाते आढ़ती। संवाद